जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को दिए गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के निर्देश…

जिलाधिकारी सम्भल ने मुरादाबाद–संभल मार्ग पर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण:-

संभल: जिलाधिकारी सम्भल ने विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत मुरादाबाद–संभल मार्ग पर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने मौके पर निर्माण सामग्री की जांच कर मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सम्भल में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा:-

जिलाधिकारी ने कहा कि ऑडिटोरियम के निर्माण से जनपद में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यह परियोजना जनपद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने पर बल दिया।

रिपोर्टर – सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD