बहजोई–संभल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस रिकवरी वैन कर्मियों ने दी सूचना:-

संभल: बहजोई–संभल मार्ग पर बबैना स्थित गंगा नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम लेहरा निवासी पूरन पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पूरन अपने बेटे के लिए खाना लेकर ईंट भट्टे पर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखकर बहजोई से संभल की ओर जा रही पुलिस रिकवरी वैन के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई।
वैन में तैनात हेड कांस्टेबल सत्येंद्र और कांस्टेबल आसिफ ने तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है।
रिपोर्टर – सचिन कुमार
