होली से पहले संभल में प्रशासन सख्त, एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च:-

सम्भल: होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों, मुख्य बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
होली को शांतिपूर्ण बनाने के लिए तैयारी:-

एसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि होली तक लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे, ताकि संभल में शांति और कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।
रिपोर्टर – सचिन कुमार
