डीआईजी मुरादाबाद ने सम्भल पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरीक्षण….

पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण, डीआईजी मुरादाबाद ने परेड की सलामी लेकर व्यवस्थाओं का किया जायजा:-

सम्भल: जनपद सम्भल के पुलिस लाइन बहजोई में आज वार्षिक निरीक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मुनिराज जी ने परेड की सलामी ली और परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया। परेड के बाद डीआईजी मुरादाबाद ने पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री कृष्ण कुमार के साथ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार का जायजा लेते हुए शस्त्रों के रखरखाव और संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा शस्त्रों की उचित देखरेख के लिए निर्देश दिए गए।

इसके बाद राजकीय संपत्ति स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया, जहां संबंधित अभिलेखों की जांच कर स्टोर में रखे सामान के रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों के भोजनालय का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीसीआर कार्यालय, डायल 112 कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, गार्ड रूम, कैंटीन, परिवहन शाखा और यातायात कार्यालय का भी निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही पुलिस लाइन परिसर में स्नानघर, शौचालय, आरक्षी बैरक और अन्य स्थानों की साफ-सफाई व रखरखाव की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी श्री दीपक कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD