तेल कंपनियों का बड़ा फैसला, डीजल पर 50 लीटर की सीमा तय….

ईंधन की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनियों की सफाई, डीजल पर 50 लीटर की सीमा तय:-

सम्भल: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अफवाहें फैल गई हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतों में उछाल आने की संभावना है। भारत सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कदम उठाए हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है, और आवश्यक कदम उठा रही है। इस बीच, तेल कंपनियों ने एहतियातन डीजल पर 50 लीटर की सीमा तय की है, ताकि कालाबाजारी और अनावश्यक भंडारण को रोका जा सके।

रिपोर्टर – सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD