खंडार के बहराउण्डा खुर्द में विराट हिन्दू सम्मेलन, उमड़ा जनसैलाब:-

सवाई माधोपु: खंडार क्षेत्र के बहराउण्डा खुर्द मंडल में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं व बालिकाओं द्वारा खारा कुआं बावड़ी से कलश यात्रा निकालकर की गई, जो खंडार रोड, भगतसिंह चौराहा होते हुए गोत्तम मैरिज गार्डन स्थित सम्मेलन पांडाल पहुंची।
वसुधैव कुटुंबकम का संदेश, सामाजिक समरसता की अपीलः-

मंच पर संत मोहन दास जी महाराज विराजमान रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सचिन कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने जाति भेद मिटाकर हिन्दू समाज की एकता पर जोर देते हुए “वसुधैव कुटुंबकम” का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि जातिभेद हिन्दू धर्म का मूल भाग नहीं बल्कि बाद में आई सामाजिक बुराई है, जिसे दूर करना आवश्यक है। वक्ताओं ने समाज से कुरीतियां छोड़कर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया। सम्मेलन में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया।
रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी
