बहरावण्डा कला में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित:-

सवाई माधोपुर: जिले के बहरावण्डा कला में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में 14 मार्च 2026 से कक्षा 1से 8 तक राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है विध्यालय प्रधानाचार्य पुष्पलता मीणा ने बताया कि 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं का अंग्रेजी माध्यम में नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है जिसमें 14/3/2026 से आन लाईन आवेदन प्रारंभ हो रहे हैं जो दिनांक 23/3/2026 तक स्वीकार होंगे।
प्राप्त आवेदनो की जांच कर 24/3/2026 को विध्यालय के नोटिस बोर्ड पर लिस्ट चस्पा कर दी जावेगी। और 26/3/2026 को प्राप्त आवेदनो में से लाटरी के माध्यम से बालको का चयन किया जावेगा। चयनित बालको को 28/3/2026 से प्रवेश दे दिया जावेगा।
प्रधानाचार्य ने सभी क्षैत्रवासियो से अपने अपने बालको को गुणवत्ता पूर्ण अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा हेतु अधिकाधिक प्रवेश हेतु आवेदन करने की अपील की है।
रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी
