मंत्री ने किया नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण….

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ोती में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण:-

राजस्थान: सवाई माधोपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ोती में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण आपदा राहत एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने विद्यालय में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय विकास के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD