शाहजहांपुर में युवक मंगल दल की रैली…

रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को जागरूक किया गया, हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व बताया गया:-

शाहजहांपुर: जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ब्लॉक भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में युवक मंगल दल द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली चौढ़ेरा गांव से प्रारंभ होकर रिलायंस पावर कंपनी होते हुए हरदोई बाईपास तक निकाली गई।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील:-

रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही शराब या किसी भी नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी से आर्थिक व शारीरिक नुकसान होता है, इसलिए नियमों का पालन कर ही सुरक्षित जीवन संभव है।

इस अवसर पर मौजूद रहे:-

इस अवसर पर युवक मंगल दल अध्यक्ष इंद्रजीत लोधी, पीटीओ राम आसरे, एसआई कैलाश चंद्र, महिला उपनिरीक्षक शैली, ग्राम प्रधान गीता देवी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, महिला मंगल दल की सदस्याएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनहानि को रोकना रहा।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD