शाहजहांपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एएसपी का अभियान…

तिलहर में ट्रैफिक जाम व अतिक्रमण पर सख्ती, एएसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण:-

शाहजहांपुर: जनपद के कस्बा तिलहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने क्षेत्राधिकारी तिलहर व थाना तिलहर पुलिस टीम के साथ व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया।
अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और व्यस्त मार्गों का जायजा लेकर जाम के कारणों को चिन्हित किया। सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटवाया गया तथा दुकानदारों और ठेला-रेहड़ी संचालकों को सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जाम संभावित स्थानों पर प्रभावी ड्यूटी, नियमित निगरानी, अतिक्रमण के खिलाफ अभियान और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग लागू करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान व्यापारियों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, सड़क किनारे वाहन खड़े न करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

रिपोर्टर – अमुक सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD