श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB अलर्ट…

इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB अलर्ट, संयुक्त पेट्रोलिंग तेज:-

श्रावस्ती: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से श्रावस्ती पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) अलर्ट मोड में हैं। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भींगा के दिशा-निर्देशानुसार सुईया में आज 19 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक (सहायक कमांडेंट) राज कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने Excise Department के डीएसपी बलबीर सिंह और उनकी टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।

श्रावस्ती में संदिग्धों की जांच तेज, सीमा पर अलर्ट:-

अभियान के दौरान सीमावर्ती इलाकों, आवागमन बिंदुओं और संवेदनशील स्थलों पर वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। थाना सिरसिया पुलिस एवं एसएसबी बल ने सुईया बॉर्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टर – राघवेंद्र तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD