श्रावस्ती में त्योहारों को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च…

नवरात्रि और ईद के मद्देनजर श्रावस्ती में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च:-

श्रावस्ती: जिले में नवरात्रि और ईद-उल-फितर के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने इकौना कस्बे में फ्लैग मार्च किया, जिसमें उन्होंने मंदिरों, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और धर्मगुरुओं से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फ्लैग मार्च के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक क्षेत्र के प्रसिद्ध सीता द्वार मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने आरती में भाग लिया। इस मौके पर विधायक राम फेरन पांडे, उप जिलाधिकारी पीयूष जायसवाल और क्षेत्राधिकारी भरत पासवान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कुल मिलाकर, त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए श्रावस्ती प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है।

रिपोर्टर – सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD