श्रावस्ती में जिलाधिकारी ने गेहूं की फसल का क्रॉप कटिंग कराया…

जिलाधिकारी ने खुद खेत में जाकर गेहूं की फसल का जायजा लिया:-

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती जिले के जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने गेहूं की फसल का जायजा लेने के लिए खुद खेत में पहुंचकर क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान फसल की उत्पादकता का आकलन भी किया गया।श्रावस्ती के विकास खंड हरिहरपुर रानी के ग्राम जरकुशहा में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने किसान जगत मौर्या के खेत में पहुंचकर गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपने सामने ही गेहूं की फसल कटवाई और मड़ाई के बाद उसका वजन भी कराया। क्रॉप कटिंग के दौरान 0.105 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फसल काटी गई, जिसमें 13.400 किलोग्राम गेहूं प्राप्त हुआ।

इस आधार पर फसल की उत्पादकता करीब 31 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर वर्ष क्रॉप कटिंग कराई जाती है, जिससे फसल उत्पादन का सटीक आंकलन किया जा सके। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी उपज सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर ही बेचें, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।

जिले में इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए 36 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर पंजीकरण या नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया किसान स्वयं, जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे या किसान मित्र ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी भिनगा, अपर सांख्यिकी अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD