श्रावस्ती: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण…

अपर पुलिस अधीक्षक ने इंडो-नेपाल बॉर्डर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लियाः-

श्रावस्तीः जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम ने इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिस बल और एसएसबी के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देशः-

 

अपर पुलिस अधीक्षक ने सीमा पर चौकसी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा पार से हो सकने वाली अवैध गतिविधियों, जैसे तस्करी और मानव तस्करी को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

स्थानीय नागरिकों से अपीलः-

अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टर – सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD