06 शातिर अंतर्जनपदीय टप्पेबाज अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 20,200 रूपये नगदी व अवैध शस्त्र बरामद:-

सीतापुर: पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में लूट/चोरी/नकबजनी/टप्पेबाजी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवम् संलिप्त आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनायक भोसले के नेतृत्व में थाना रामकोट व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी/चोरी जैसी घटना में शातिर अंतर्नजपदीय अभियुक्तगण 1. सनी राजपूत पुत्र चंद्रपाल निवासी बलेपुरवा थाना इंद्रगढ जनपद कन्नौज 2. बृजेश पुत्र रामपाल निवासी दौलतपुर थाना ठठीया जनपद कन्नौज 3. ऋषभ गिहार पुत्र राजेन्द्र निवासी मेहरू पुर रावी थाना कमालगंज जनपद फर्रूखाबाद 4. कुनाल पुत्र करन गिहार निवासी मेहरू पुर रावी थाना कमालगंज जिला फरुखाबाद 5. राजन उर्फ बेलुआ पुत्र लाखन निवासी असेरन थाना इंद्रगढ़ जनपद कन्नौज 6. रोहित पुत्र करन निवासी जगतापुर थाना इंद्रगढ़ जनपद कन्नौज को पिरई नदी पुल के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अभियुक्तगणों की मौके से 20,200 रूपये नगद (जिसमें 16,500 सही नोट व 37,00 व्लेड से कटे नोट). 05 अदद आधी ब्लेड, अभियुक्त बृजेश उपरोक्त के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, व घटना कारित करने में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बोलेरो UP27U1840 बरामद हुए है।

अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण मिलकर रास्ते चलते राहगीरों से लिफ्ट लेकर व लिफ्ट देकर उनकी जेब काट कर पैसे चोरी कर लेते है कुछ नोटों में ब्लेड लगने के कारण कट जाती है । अभियुक्तों के साथ उनके अन्य साथी भी हैं सभी मिलकर दो गाडियों से चलते है और मौका देखकर रेकी कर लिफ्ट लेकर राहगीरों की जेब काटकर पैसे चुरा लेते है। दिनांक 27/11/2025 को महोली कस्बे में दिन में एक मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट लेकर उसकी गाड़ी पर अभियुक्त रोहित बैठकर गया था और कुछ दूरी पर जाकर जेब काटकर पैसे चोरी कर लिया और बहाना बनाकर उतर गया था फिर अन्य अभियुक्तों द्वारा पीछे से उसको अपनी गाडी में बैठाकर भाग गये थे घटना में मिलें रूपयों को अभियुक्तों द्वारा आपस में बराबर – बराबर बाँट लिया जाता था। दिनांक 30/01/2026 को अभियुक्तों द्वारा गोवरे पुरवा पुल के पास मिलकर रैकी कर लिफ्ट लेकर एक मोटरसाइकिल सवार के साथ अभियुक्त कुनाल द्वारा बैठकर कुछ दूरी पर उसकी जेब काटकर उसके रुपये चोरी किये गये थे तथा फिर अन्य अभियुक्तों द्वारा जाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर भाग गये थे तथा पैसा आपस में बांट लेते थे।
अपराध करने का तरीकाः- अभियुक्तों द्वारा अपना चाल चलन व वेश भूषा पुलिस जैसी बनाकर राह चलते लोगों को लिफ्ट देने व लिफ्ट लेने के नाम पर उनके साथ जाकर टप्पेबाजी/ चोरी की जाती थी।
प्रकरण के संबंध में थाना रामकोट पर मु0अ0सं0 28/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा 25(1-बी) आर्मस एक्ट तथा थाना महोली में 481/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एम बी एक्ट के तहत शीज किया गया।
अभियुक्तों का नाम/पताः-
1. सनी राजपूत पुत्र चंद्रपाल निवासी बलेपुरवा थाना इंद्रगढ जनपद कन्नौज
2. बृजेश पुत्र रामपाल निवासी दौलतपुर थाना ठठीया जनपद कन्नौज
3. ऋषभ गिहार पुत्र राजेन्द्र निवासी मेहरू पुर रावी थाना कमालगंज जनपद फरूखाबाद
4. कुनाल पुत्र करन गिहार निवासी मेहरू पुर रावी थाना कमालगंज जिला फरुखाबाद
5. राजन उर्फ बेलुआ पुत्र लाखन निवासी असेरन थाना इंद्रगढ़ जनपद कन्नौज
6. रोहित पुत्र करन निवासी जगतापुर थाना इंद्रगढ़ जनपद कन्नौज
• बरामदगी-
20,200 रूपये नगद (जिसमें 16,500 सही नोट व 37,00 व्लेड से कटे नोट). 05 अदद आधी ब्लेड, अभियुक्त बृजेश उपरोक्त के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर, व घटना कारित करने में प्रयुक्त वाहन बोलेरो UP27U1840 बरामद
पंजीकृत/अनावरित अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 28/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 25(1-बी) आर्मस एक्ट थाना रामकोट जनपद सीतापुर
2. मु0अ0सं0 481/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना महोली जनपद सीतापुर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त बृजेशः-
1. मु0अ0सं0 486/24 धारा 3(5)/304(2)/317(2) बीएनएस थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर
2. मु0अ0सं0 497/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर
3. मु0अ0सं0 834/24 धारा 3(5)/304(2)/317(2) थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर
4. मु0अ0सं0 357/23 धारा 379/411 भादवि थाना ठाकुर गंज जनपद लखनऊ
5. मु0अ0सं0 59/18 धारा 392/411 भादवि थाना भोगांव जनपद मैनपुरी
6. मु0अ0सं0 86/18 धारा 392/411 भादवि थाना भोगांव जनपद मैनपुरी
7. मु0अ0सं0 87/18 धारा 25(3) भादवि थाना भोगांव जनपद मैनपुर
8. मु0अ0सं0 95/25 धारा 115(2)/351(2)/352 भादवि थाना ठठिया कन्नौज
9. मु0अ0सं0 226/24 धारा 305बी/317(2)बीएनएस थाना गुजैनी जनपद कानपुर नगर
10. मु0अ0सं0 449/24 धारा 3(5)/303(2)/317(2) बीएनएस थाना हनुमंत बिहार जनपद कानपुर
11. मु0अ0सं0 395/24 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सैन पश्चिम पारा जनपद कानपुर
12. मु0अ0सं0 400/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सैन पश्चिम पारा जनपद कानपुर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहितः-
1. मु0अ0सं0 255/21 धारा 392/411 भादवि थाना समसाबाद जनपद फतेहगढ़
2. मु0अ0सं0 266/21 धारा 25(3) आयुध अधिनियम समसाबाद जनपद फतेहगढ़
3. मु0अ0सं0 267/21 धारा 399/401 भादवि थाना समसाबाद जनपद फतेहगढ़
4. मु0अ0सं0 618/15 धारा 401भादवि थाना कोतवाली कन्नौज
5. मु0अ0सं0 219/24 धारा 379/411 भादवि थाना तिरवा जनपद कन्नौज
6. मु0अ0सं0 307/20 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद हरदोई
7. मु0अ0सं0 315/20 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद हरदोई
8. मु0अ0सं0 41/21 धारा 380/411/457 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
9. मु0अ0सं0 323/24 धारा 309(4) /317(2) भादवि थाना कोतवाली फतेहपुर
10. मु0अ0सं0 330/21 धारा 395/412 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
11. मु0अ0सं0 261/21 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
12. मु0अ0सं0 486/24 धारा 3(5)/304(2)/317(2) बीएनएस थाना बर्रा जनपद कानपुरनगर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजनः-
1. मु0अ0सं0 404/22 धारा 392/411 भादवि थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़
2. मु0अ0सं0 255/21 धारा 392/411 भादवि थाना समसाबाद जनपद फतेहगढ़
3. मु0अ0सं0 267/21 थाना समसाबाद जनपद फतेहगढ़
पुलिस टीम थाना रामकोट – उ0नि0 घनश्याम राय,उ0नि0 रामहेत गुप्ता, हे0का0 मजहरुद्दीन, हे0का0 विक्रम सिंह, का0 शिवम यादव, का0 वंश मलिक, का0 शुभम तोमर, का0 राजू सरोज।
क्राइम ब्रांच- निरीक्षक श्री सतेंद्र विक्रम सिंह, उ0नि0 श्री अरविन्द शुक्ला ,हे0का0 शराफत अली,हे0का0 गुरपाल सिंह, हे0का0 विनय सिंह, हे0का0 राहुल कुमार, हे0का0 सोहन पाल, का0 प्रेशान्त शेखर सिंह, का0 दीपक रंजन, का0 सैंकी यादव, का0 दानवीर, का0 अमित मांगट, का0 भूपेन्द्र राणा, का0 भानू राठी, म0का0 डाली रानी।
रिपोर्टर – राशिद खांन चांद
