वूमेन पावर लाइन 1090 और 112 के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सीतापुर में “रन फॉर इम्पावरमेंट”:-

सीतापुर: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति कार्यक्रम” फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सीतापुर में “रन फॉर इम्पावरमेंट” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। महिला पुलिसकर्मियों, रिक्रूट महिला आरक्षियों और स्कूली छात्राओं ने पूरे जोश के साथ इस दौड़ में भाग लिया।

दौड़ के समापन पर उपस्थित बालिकाओं को मिशन शक्ति के विभिन्न आयामों, जैसे- वूमेन पावर लाइन 1090, 112 और अन्य सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि “मिशन शक्ति के तहत ‘रन फॉर इम्पावरमेंट’ का आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि यह महिलाओं को समाज में निडर होकर आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है।”
रिपोर्टर – राशिद खांन चांद
