सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत….

हड़सा बिसवां में बड़ा सड़क हादसा, तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई, हादसे में हुई 3 लोगों की दर्दनाक मौतः-

सीतापुरः यूपी के सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूसे से लदा ओवर लोड़ ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप पर पलट गया। ड्राइवर सहित पिकअप में 4 लोग सवार थे। जिसमें 3 लोगों की भूंसे की वजह से दमघुटने से मौत हो गयी। वही एक शख़्स की हालात खराब है अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

हड़सा बिसवां – रेउसा के बीच सदरपुर इलाके में हुआ। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान अयान, अंकित, और पुष्पेंद्र के रूप में हुई। जानकारी हुई सदरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

रिपोर्टर – आशीष कुमार सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD