लोढ़ी टोल प्लाजा पर दबंगई, पुलिस से भिड़े आरोपी – 5 गिरफ्तार, 2 स्कॉर्पियो सीज:-

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी टोल प्लाजा पर टोल वसूली को लेकर हुए विवाद में महिला अधिवक्ता आरती पांडेय और उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में महिला अधिवक्ता समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के अनुसार, महिला अधिवक्ता आरती पांडेय अपने परिजनों के साथ ओबरा से रॉबर्ट्सगंज जा रही थीं, जब टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी रोक दी गई। टोल कर्मियों ने देरी का कारण पूछने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में महिला अधिवक्ता के साथ मौजूद तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिवक्ता समुदाय और स्थानीय लोग इस घटना पर भारी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर – नन्दगोपाल पाण्डेय
