सोनभद्र में समाज कल्याण राज्य मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां….

सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में किए ऐतिहासिक कार्य – संजिव गौड़:-

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजिव गौड़ ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं।

मंत्री ने बताया कि आवास, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृती अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान मंत्री संजिव गौड़ ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

रिपोर्टर – नन्दगोपाल पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD