डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी की पदयात्रा का दूसरा दिनः-

सुल्तानपुरः डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर शांति, सद्भाव, सशक्त लोकतंत्र तथा सामाजिक न्याय तथा डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचने का संकल्प लेते हुए पांच दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा के दूसरे दिन आज दिनांक 13-10-2025 को पूर्व विधायक अनूप संडा 188 सुल्तानपुर के नेतृत्व में सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ अल्हदादपुर ग्राम से हुआ।
पदयात्रा के दूसरे दिन का विवरण:-

पदयात्रा के दूसरे दिन दुबेपुर ब्लॉक के अल्हदादपुर ग्राम पंचायत में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक एवं प्रवक्ता अनूप संडा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव मजबूरों एवं मजलूमों के हक़ व सम्मान की लड़ाई लड़ी है। और आगे भी लड़ती रहेगी। जब समाज जागरूक होगा तभी अपने समाज में चेतना का संचार होगा। भाजपा ने सदैव धर्म और जाति की राजनीति करके जनता को ठगने का काम किया है।
पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह:-

यात्रा में शामिल समाजवादी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश जनवादी गीतों एवं नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में भव्य स्वागत किया गया, जिसमें लखनपुर में रमेश यादव, अर्जुन यादव, राम सरन यादव, गौहानी में दुर्गेश यादव, आशीष कनौजिया, शीतल फौजी, परमवीर यादव, विक्रम यादव, मनोज कोरी आदि उपस्थित रहे।
पदयात्रा में उपस्थित प्रमुख लोग:-
ज्ञान प्रकाश यादव, त्रियुगी यादव, जमीरुद्दीन हाशमी, मंसूर अहमद प्रधान, डॉ सुनील अग्रहरि, जयंत यादव, हिमांशु यादव, मनमीत, अनिल यादव, अर्जुन यादव, यूनुस खान, कौसर परवेज, किशन चौरसिया, देवनारायण (पूर्व प्रमुख), शकील प्रधान, दिलशाद प्रधान, मंगला निषाद, उजैर सिद्दीकी, बहादुर वर्मा, शिवकुमार यादव, मुजीब प्रधान, संतोष यादव, मनमीत यादव, आशीष कोरी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रामबाबू यादव
