सुलतानपुर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…

महाशिवरात्रि पर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी:-

सुलतानपुर: जनपद में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने लिए आज दिनांक 15/02/2026 को जनपद के समस्त थाना प्रभारीयो द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित शिवालयों/मंदिरों पर हो रहे जलाभिषेक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सकुशल संपन्न कराया जा रहा तथा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिये बैरिकेटिंग कर समुचित पुलिस प्रबंध के माध्यम से व सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों की मदद से संदिग्धों की निगरानी किया जा रहा है

एंव वर्दी तथा सादे वस्त्रों में पुलिस बल तैनात कर व भ्रमणशील रहते हुए संदिग्धों शरारती तत्वों पर नजर रखने एवं मंदिर जाने वांले मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के संबंध में संबंधित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये तथा मेला प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की गयी सुलतानपुर पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखते हुए महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।

रिपोर्टर – उदय भान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD