सुलतानपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई…

बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी:-

सुलतानपुर: पुलिस ने एएचटी, श्रम विभाग और जिला प्रोबेशन विभाग की संयुक्त टीम के साथ बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबा, कार्यशाला, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि इस अभियान में संदिग्ध परिस्थितियों में कार्य कर रहे बच्चों और किशोरों की पहचान की गई और आवश्यक कार्यवाही की गई। प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी गई है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी:-

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम में एएचटी के प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप वर्मा और श्रम विभाग की जूही सिंह शामिल थे।

इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी को रोकना और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना है। पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टर – उदय भान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD