सुलतानपुर में अतिक्रमण हटाओ और सघन चेकिंग अभियान….

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती, 6,18,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला:-

सुलतानपुर: पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य बाजारों, चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सड़क और सड़क की पटरी पर अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों को हटवाया गया। पुलिस ने बताया कि इस अभियान में 442 चालान किए गए और 6,18,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा 267 हेलमेट के चालान और 14 तीन सवारी चालान भी किए गए। पुलिस ने 9 वाहनों को भी सीज किया है।

सुलतानपुर पुलिस की अपील, हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें:-

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

इस अभियान का उद्देश्य शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने व्यापारियों से भी अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रिपोर्टर – उदय भान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD