सुलतानपुर में जनगणना की तैयारियां शुरू….

जनगणना 2027 को लेकर सुलतानपुर में ट्रेनिंग का आयोजन:-

सुलतानपुर: भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में समस्त चार्ज अधिकारियों/कार्मिकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चार्ज अधिकारियों-समस्त तहसीलदार/समस्त अधिशासी अधिकारी एवं कार्मिकों को ट्रेनिंग दी गयी।

जनगणना निदेशालय से तैनात जनपद सुल्तानपुर के लिए जनपद प्रभारी सहायक निदेशक रजनी शुक्ला द्वारा जनगणना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से गणना ब्लाक बनाया जाएगा और मकानसूचीकरण का कार्य जनगणना पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी राकेश सिंह ने प्रशिक्षण में समस्त चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं समयबद्व है, अतः आप सभी लोग इसे जनगणना निदेषालय द्वारा प्राप्त निर्देषों को ध्यान से समझें।

जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 21 जून (30 दिन की अवधि) को शुरू होगा। जिसमें मकानसूचीकरण का सम्पूर्ण कार्य जनगणना पोर्टल के माध्यम से जीओ टैगिंग एवं लैण्ड मार्क के आधार पर किया जायेगा।

रिपोर्टर – उदय भान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD