सुल्तानपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन, महिलाओं ने की प्रस्तुति:-

उत्तर प्रदेश: जनपद सुलतानपुर में राष्ट्रीय सेविका समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय और रंगमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद भजन, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें हारमोनियम और तबले की धुन पर बालिकाओं ने सुंदर प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रीति प्रकाश द्विवेदी, मंजू तिवारी, नगर उपाध्यक्ष सुशीला, तथा नगर अध्यक्ष भाजपा रीना जायसवाल उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, भाईचारे और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और आपसी प्रेम व सौहार्द को मजबूत करना बताया गया।
रिपोर्टर – अनिल जायसवाल
