साईं दाता आश्रम में भव्य भंडारा, सैकड़ों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण:-

सुल्तानपुर: चंदौर स्थित साईं दाता के आश्रम में सतगुरु दाता अनमोल शाह के पर्दा होने के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वर्तमान सतगुरु मनमन शाह दा ता ने इस भंडारे का आयोजन किया, जिसमें देश भर से आए साईं दाता आश्रम से जुड़े भक्तों ने हिस्सा लिया। भंडारे में हजारों की संख्या में साईं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पैगूपुर आश्रम से जुड़े सच्चिदानंद शाह और अन्य आश्रमों से आए भक्तों ने भी भंडारे में शिरकत की।

इस अवसर पर सतगुरु मनमन शाह दा ता ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया और साईं दाता की कृपा की कामना की। भंडारे का आयोजन साईं दाता आश्रम के अनुयायियों के सहयोग से किया गया था।
रिपोर्टर – रामबाबू यादव
