सुलतानपुर में जमीन विवाद, अधिवक्ता ने लगाई गुहार…

अधिवक्ता की जमीन पर जबरदस्ती रास्ता बनाने की कोशिश, बार एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग:-

सुलतानपुर: बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में मांग की है कि बार के सम्मानित सदस्य प्रकाश चन्द्र अग्रवाल एडवोकेट ने अपनी भूमि जिसका गाटा संख्या- 1509 स्थित महुअरिया (ग्राम गोरावारिक) को सन् 2007 में विकसित कराकर अन्य लोगो को बेचा था।अधिवक्ता प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने अपनी जमीन में पश्चिम तरफ जमीन व रास्ता की सुरक्षा हेतु पक्की दीवाल ईंटो की बनवाया था। जिससे उस कालोनी में दूसरे लोगों का आवागमन न हो सके। बावजूद इसके महुअरिया स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जबरदस्ती हमारे अधिवक्ता संघ के सम्मानित अधिवक्ता की जमीन की तरफ ईटों की दीवाल को गिराकर रास्ता कायम करना चाहते है। जबकि उक्त स्कूल के निर्माण होने के समय से ही उसका रास्ता दक्षिण तरफ है।

उसी तरफ से बच्चों का आना-जाना होता है। बार अध्यक्ष ने कहा है कि स्कूल के प्रधानाचार्य हमारे संघ के अधिवक्ता प्रकाश चन्द्र अग्रवाल एडवोकेट की भूमिधरी अराजी से रास्ता ले जाना चाहते है तो अनुचित है। उन्होंने प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्कूल के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।वहीं नगर के गभरिया निवासी पीड़ित अधिवक्ता प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी से भी की लेकिन नतीजा शून्य रहा।

रिपोर्टर – उदय भान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD