आंसुओं के साथ विदाई, सम्मान के साथ सम्मानित हुए प्रधानाचार्य दलसिंगार सिंह:-

सुल्तानपुर: जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोसैसिहपुर स्थित वंशराजी इन्टर कालेज प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दलसिंगार सिंह के सेवानिवृत्त पर भव्य विदाई एंव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावुकतापूर्ण और सम्मान से भरा रहा जहां शिक्षकों छात्रों और गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय रामबरन पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र एंव स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंनें ने अपने संबोधन में छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के उत्साह को बढाते है और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते है।

विद्यालय प्रबंधक रणजीत सिंह ने भी भावुक होते हुए प्रधानाचार्य के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा इस अवसर पर छात्र छात्राओं अध्यापकों एंव उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
