केएनआईटी प्रवक्ता की सुसाइड धमकी: वेतन रोकने पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मामला:-

सुल्तानपुर: कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) में प्रवक्ता एस.पी. कुटार ने सुसाइड की धमकी दी थी, जिसके बाद अब एक नया मोड़ सामने आया है। वेतन रोके जाने के पीछे कोई प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और निर्धारित नियमों का अनुपालन बताया जा रहा है।
संस्थान की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) की बैठकों में पदोन्नति से जुड़े मामलों को एक समिति के पास जांच के लिए भेजा गया है, और इस प्रक्रिया में अंतिम निर्णय अभी लंबित है। संस्थान के अंदर चर्चा है कि कहीं नियमों के विपरीत लाभ लेने के लिए किसी प्रकार का दबाव तो नहीं बनाया जा रहा।
रिपोर्टर – अनिल जायसवाल
