सुलतानपुर में मेगा कैम्प की तैयारी, तहसीलदार ने दिए निर्देश…

22 फरवरी को मेगा कैम्प, आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयास:-

सुलतानपुर: जनपद में आज तहसील सदर के प्रशासनिक भवन में आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा कैंप की जानकारी दी गई। जिसमें आईटीआई, राजस्व विभाग तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिसमें बताया गया कि आगामी 22 फरवरी को दीवानी परिसर में एक मेगा कैंप आयोजित होने जा रहा है। जिसमें आम जनमानस से अपील की गई है कि वह अधिक से अधिक संख्या में भाग ले और अपने समस्याओं का निस्तारण करवाकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें।

तहसील सदर में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को पम्पलेट्स बंटवाने का निर्देशः-

वहीं तहसील सदर देवानंद तिवारी ने मौजूद महिलाओं को पम्पलेट्स बंटवाने का निर्देश दिया और उन्होंने समस्त कर्मचारियों को अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर तहसीलदार सदर देवा नंद तिवारी, जितेंद्र सिंह, पेशकार राजेन्द्र कनौजिया, पीएलवी योगेश यादव, प्रदीप पाठक, नफ़ीस खान आदि रहे।

इस मेगा कैंप में राजस्व संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा, जिसमें जमीन के विवाद, नामांतरण, दाखिल-खारिज, बटवारा आदि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

रिपोर्टर – उदय भान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD