टोंक में पीएम किसान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, 2.40 लाख किसानों के खाते में 48 करोड़ रुपये का हस्तांतरणः-

राजस्थानः टोंक के जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त का पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया।

टोंक जिले में 2 लाख 40 हजार से अधिक किसानों के खातों में 48 करोड़ रूपये की राशि का हस्तांतरण हुआ। इस दौरान सीईओ परशुराम धानका, उपखंड अधिकारी टोंक हुकमीचंद रोहूलानिया, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विरेन्द्र सिंह सोलंकी, सहायक निदेशक दिनेश बैरवा, सहकारिता के उप रजिस्ट्रार रविन्द्र यादव, समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जिले के किसान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहें।
रिपोर्टर – अशोक शर्मा
