टोंक में रोज़ा इफ़्तार का आयोजन, अकबर खांन ने किया आयोजन….

हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश, टोंक में रोज़ा इफ़्तार का आयोजन:-

राजस्थान: टोंक के कोटा, स्टेडियम के सामने शेर वाले बाबा नयापुरा में अध्यक्ष रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कांग्रेस जिला महासचिव अकबर खांन ने हज़ारों की तादाद में लोगों को रोज़ा इफ़्तार करवाया।

इस मौके पर अकबर ख़ान ने अपने पुत्र शेखू बाबा का 9 साल की उम्र में पहला रोज़ा रखवाया। रोज़े इफ़्तार में अमन चैन भाईचारा हिन्दू मुस्लिम एकता और अभी हाल ही में चल रहे युद्ध की रोकथाम और लोगों की जान माल की हानि को रोकने के लिए सभी लोगों ने हाथ उठाकर खैर की दुआएँ की।

रिपोर्टर – अशोक शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD