टोंक में भाजपा का नववर्ष उत्सव, जिलाध्यक्ष ने किया संबोधन….

नववर्ष विक्रम संवत 2083: भाजपा ने दिया नववर्ष की शुभकामनाएं:-

राजस्थान: टोंक राजस्थान में नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं के साथ छावनी चौराहे टोंक पर आमजन के तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करवाकर नवसम्वत्सर की सुभकामना दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह नव वर्ष सभी जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति में नई हरियाली, उत्साह और सकारात्मकता का त्यौहार हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, नीलिमा आमेरा, हरिराम यादव, कमलेश यादव, मनीष सिसोदिया, विजय मालवानी, आरव सिसोदिया, देवराज गुर्जर, सुभाष सैनी, शंकर चौधरी, हर्षिता जैन, नरेंद्र चोपड़ा, पंकज पहाड़िया, लोकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर – अमीन अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD