टोंक में ईसर गणगौर का त्यौहार हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया….

शिव-पार्वती प्रेम के प्रतीक ईसर गणगौर पूजा कर पति की लम्बी उम्र की कामना की:-

राजस्थान: टोंक में शिव-पार्वती प्रेम के प्रतीक ईसर गणगौर का त्यौहार शनिवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कन्याओं ने अच्छे वर की कामना के लिए पूजा की, जबकि सुहागिन महिलाओं ने अपने दाम्पत्य जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की। सोलह दिन तक चले इस पर्व की परम्पराओं के प्रति महिलाओं में अटूट आस्था देखी गई।

महिलाओं ने मंदिर में गाजे-बाजे से धूप ली और सिर पर कलश रखकर धूप लाकर गणगौर की पूजा की। इस अवसर पर बाजार में भी चहल-पहल रही, हलवाईयों की दुकानों पर सजे घेवरों की खूब बिक्री हुई।

रिपोर्टर – अशोक शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD