भाजपा की मंडल कार्यशाला: जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी भाजपा की विचारधारा और संगठन की जानकारी:-

राजस्थान: टोंक में भाजपा की श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल टोंक में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं और भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहाँ प्रशिक्षण संगठन की मजबूती का आधार है।

चौहान ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन के विचार, कार्यपद्धति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने तथा संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
रिपोर्टर – अमीन अहमद
