टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई….

साइबर ठगों के खिलाफ टोंक पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 90 लाख का फ्रॉड खुलासा:-

राजस्थान: टोंक में डिएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में 90 लाख के साइबर फ्रॉड के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है डस्ट टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में नमो नारायण उर्फ नमो पुत्र रामफूल मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी चतरपुरा थाना उनियारा जिला टोंक, आकाश पुत्र रामेश्वर जाति मीणा उम्र 20 वर्ष निवासी बनेठा जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के कब्जे से पासबुक एटीएम कार्ड डेबिट कार्ड कहीं मोबाइल सेट दो महंगी बाइक और अपाचे आरटीआर जप्त करने की कार्यवाही की प्रभारी ने बताया करीब 100 से ज्यादा मोबाइल सीमो का अलग-अलग नाम से उपयोग करना पाया गया।

दोनों आरोपी काफी लंबे समय से फर्जी ट्रेड डील, सेक्सटॉर्शन, कहीं बीमा कंपनियों से टेलीग्राम व व्हाट्सएप अप से लिंक भेज कर आम जनता को मोटी रकम का लालच देकर साइबर फ्रॉड किया करते थे दोनों आरोपियों के विरुद्ध 21 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हो ना पाया गया फिलहाल पुलिस ने पुरानी टोंक थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

रिपोर्टर – एस रहमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD