दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ खड़ी है सरकार…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पुलिस कर्मियों को श्रध्दांजलि दी और परिवारों को सहायता राशि भेंट कीः-

उज्जैनः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ड्यूटी के दौरान हादसे में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और उनकी हर संभव मदद करेगी।

आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्तिः-

दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
श्री अशोक शर्मा और श्री मदनलाल निनामा के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा गया।
आरती पाल के परिवारजनों को 59 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।
शहीदों के परिवारों के एक-एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री का संदेशः-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सरकार पूरी कोशिश करेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संवाददाता गोपाल आँजना उज्जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD