वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर छठ पूजा के दौरान हुई मारपीट…

छठ पूजा के दौरान वाराणसी में हुई मारपीट, लोगों ने एक दूसरे पर किया हमलाः-

वाराणसीः सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मां गंगा की गोद में जमकर मारपीट करते दिखे लोग जहां पुरुषों ने मां गंगा की गोद में ही आपस में मारपीट की तो वहीं महिलाओं ने भी एक दूसरे पर जमकर हाथ साफ किया।

दशाश्वमेध घाट पर छठ पूजा के दौरान हुई मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में पुरुषों और महिलाओं ने एक दूसरे पर हमला किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुई है, जो विकास और स्वास्थ के मुद्दों पर चर्चा का विषय बन गई है।

कुछ लोगों का कहना है कि यह घटना व्यवस्था की कमी और प्रोटेक्शन की कमी के कारण हुई है, जिसके लिए भाजपा और मोदी जी जिम्मेदार हैं। यह घटना उनके विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD