अन्य ख़बरें PRAYAGRAJ संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी News EditorMarch 12, 2025 PRAYAGRAJ संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी संभल की जामा मस्जिद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रंगाई-पुताई की मंजूरी दे दी है। PRAYAGRAJ कोर्ट ने कहा- मस्जिद कमेटी मस्जिद की बाहरी दीवारों में ही रंगाई-पुताई करवा सकती है। रमजान के दौरान मस्जिद में लाइटिंग भी करवा सकती है लेकिन इस दौरान ढांचे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने बुधवार को यह आदेश सुनाया। 25 फरवरी को जामा मस्जिद कमेटी के वकील जाहिर असगर ने मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कहा था- हम लोग हर साल रमजान से पहले मस्जिद की रंगाई-पुताई करते हैं, लेकिन इस बार प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। हिंदू पक्ष रंगाई-पुताई का विरोध कर रहा था। उनका कहना था रंगाई-पुताई से मंदिर के साक्ष्य मिटाए जा सकते हैं, इसलिए परमिशन न दी जाए। 27 फरवरी को हाईकोर्ट में पहली बार इस मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने 3 सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें मस्जिद के मुतल्लवी और भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) को भी शामिल किया था। कोर्ट ने कमेटी को निर्देश दिया था कि 24 घंटे के अंदर कमेटी मस्जिद का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट दे। Post Views: 105
देश भगत विश्वविद्यालय ने कीर्ति शर्मा को दी मानद डॉक्टरेट उपाधि… वैश्विक वाणिज्य और प्रवासी आर्थिक कूटनीति में उत्कृष्ट योगदान के लिए कीर्ति शर्मा सम्मानित:- पंजाब: शर्मन ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के…
जांच रिपोर्ट में मंडलीय अस्पताल दर्शन नगर में दवाओं की कमी और अव्यवस्थाओ का खुलासा… दर्शन नगर मंडलीय अस्पताल में सुधार की जरूरत, इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाः- अयोध्याः इंडियन मानवाधिकार…
देवास में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम… साकार सेवा फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:- मध्य प्रदेश: देवास में साकार सेवा फाउंडेशन द्वारा 13…