राज्य MATHURA वृंदावन में राधा-कृष्ण ने भक्तों पर बरसाए रंग News EditorMarch 10, 2025 MATHURA वृंदावन में राधा-कृष्ण ने भक्तों पर बरसाए रंग MATHURA ब्रज में आज रंगभरनी एकादशी से गीले रंगों की होली शुरू हो गई है। वृंदावन में राधाबल्लभ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण का डोला निकला बग्गी पर विराजमान होकर भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में होली खेलने निकले। इस दौरान राधा कृष्ण ने जमकर रंग-गुलाल रास्तेभर उड़ाया। बांके बिहारी जी चांदी के सिंहासन पर बैठकर भक्तों पर सोने की पिचकारी से रंग बरसा रहे हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सतरंगी होली देखने को मिली। यहां लड्डू, जलेबी, लट्ठमार और रंग-गुलाल से होली खेली गई। ब्रज नगरी में आज 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह वृंदावन में 5 कोस यानी 15 किमी की परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। पूरे परिक्रमा मार्ग पर रंग बरसे। कोई लड्डू गोपाल तो कोई बच्चे को गोदी में लेकर पैदल परिक्रमा करने पहुंचा। कई महिलाएं दंडवती यानी लेटकर परिक्रमा की। रंगभरी एकादशी पर्व पर राधाबल्लभ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण का डोला निकला। बग्गी पर विराजमान होकर भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में होली खेलने निकले। इस दौरान राधा कृष्ण के स्वरूप ने जमकर गुलाल रास्ते भर उड़ाया Post Views: 59
टोंक में रोज़ा इफ़्तार का आयोजन, अकबर खांन ने किया आयोजन…. हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश, टोंक में रोज़ा इफ़्तार का आयोजन:- राजस्थान: टोंक के कोटा, स्टेडियम के सामने शेर वाले…
नरसिंहपुर: विद्युत पेंशनरों का सम्मेलन, कैशलेस चिकित्सा की मांग… विद्युत मंडल के रिटायर पेंशनरों का जिला स्तरीय सम्मेलन, ब्लॉकों में एकजुटता पर जोर, कैशलेस इलाज की मांग:- मध्य प्रदेश:…
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति-5.0 अभियान का आयोजन… मिशन शक्ति-5.0 अभियान: प्रयागराज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमः- प्रयागराजः मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की…