अयोध्या में चाणक्य न्यूज इंडिया का भव्य पत्रकार सम्मेलन….

चाणक्य न्यूज इंडिया ने अयोध्या में मनाया पत्रकार दिवस:-

अयोध्या: चाणक्य न्यूज इंडिया का पत्रकार सम्मेलन उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में Rbs गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पत्रकार जगत से कई दिग्गज मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली से चाणक्य न्यूज इंडिया के संपादक अशोक मिश्रा, छत्तीसगढ़ पुलिस से ज्योति पाण्डेय, मध्य प्रदेश से स्टेट हेड एसके पटेल, बिहार से स्टेट हेड अनिल कुमार चौधरी और उत्तर प्रदेश से स्टेट हेड राम बाबू यादव मौजूद थे।

सम्मेलन में सभी उपस्थित अतिथियों ने एक एक कर मंच से सबको संबोधित किया। चाणक्य न्यूज इंडिया के संपादक ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है जिसकी गरिमा हमें हमेशा बनाई रखनी चाहिए और सभी पत्रकार साथियों को स्वच्छ पत्रकारिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चाणक्य न्यूज इंडिया एक परिवार है जिसको निरंतर अग्रसर करने में सबको एक दूसरे के साथ खड़े होने की अपील की।

अंत में सभी को राम जी की प्रतिमा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने चाणक्य न्यूज इंडिया के इस पहल की सराहना की और आगे भी इसी तरह के आयोजन करने की अपील की।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD