प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण, पीलीभीत में भव्य कार्यक्रम:-

पीलीभीत: प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 9 दिवसीय कार्यक्रम के 5वें दिन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दिव्यांग प्रमाण पत्र, शगुन किट, फाइलेरिया किट और पोषण पोटली प्रदान की।
गांधी प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनः-

गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी, जबकि जिला मलेरिया अधिकारी ने संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में बताया। आयुर्वेद और होम्योपैथी विभाग के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेः-

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर्स, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
