राजाखेड़ा में माता लाठ वाली मंदिर पर लक्खी मेले का शुभारंभ, भक्तों की भीड़:-

राजस्थान: धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में स्थित माता लाठ वाली मंदिर पर लगने वाले लक्खी मेले का भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा और जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत ने विधि विधान से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले के उद्घाटन की शुभकामनाएं दीं।

नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि माता का दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां भक्त अपनी मुरादें पूरी करने आते हैं। राज्य सरकार ने पिछले साल मंदिर के लिए विशेष बजट दिया था, जिससे मंदिर की कायाकल्प होगी और भक्तों के लिए अच्छा स्थल बनेगा।जिलाध्यक्ष राजावत ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य है कि माता के दरबार में बैठकर हम दर्शन का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। मेले के उद्घाटन के बाद भक्त यहां आएंगे और पूजा अर्चना करेंगे।

इस अवसर पर किरोड़ी जाटव, बनवारी सिसोदिया, जयवीर पोसवाल, केदार पोसवाल, कमल पहाड़िया, राजा भैया, मोहन लोधा, रामू सिकरवार, नंदू शुक्ला, रणबीर डंडोतिया, हरि सिंह गुर्जर, महेंद्र कंसाना, मुकेश हनुमानपुरा, एदल तोमर, एदल लोधा, सोबरन सिकरवार राधे पुरा, रामवीर सिकरवार, बनवारी सिकरवार, विकास गुर्जर सरपंच बिरजापुरा, विशंभर सिकरवार, रामकिशोर शर्मा, के के शर्मा, रामावतार त्यागी, अशोक बंसल, बी के कुशवाह, डॉ दिलीप तोमर, खमान सिंह सरपंच, विजय सिंह सरपंच, हाकिम सिंह लोधा, रविन्द्र हथवारी, गजेन्द्र परमार, रणवीर लोधा, संतोष गुर्जर, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए हैं और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
रिपोर्टर – वेदप्रकाश शर्मा
