क्राइम JABALPUR ट्रक-ट्रैवलर और कार की टक्कर, 7 की मौत News EditorFebruary 11, 2025 JABALPUR ट्रक-ट्रैवलर और कार की टक्कर, 7 की मौत JABALPUR कुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे हैदराबाद के 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबलपुर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनकी ट्रैवलर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक और सड़क की रेलिंग के बीच फंसी ट्रैवलर बुरी तरह पिचक गई। इसमें 9 लोग सवार थे। सभी ट्रैवलर में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद सामने से आ रही एक कार ट्रैवलर और ट्रक से टकरा गई। हालांकि, कार सवार सभी लोग एयरबैग खुलने से सुरक्षित हैं। हादसा नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर मोहला बरगी गांव के पास पुल पर हुआ। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जाम के हालात बने तो पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। Post Views: 36
जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टप्पेबाज चोरों को किया गिरफ्तार… उरई में युवती के साथ मोबाइल की टप्पेबाजी, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाईः- जालौनः जनपद जालौन उरई में युवती के…
दिल्ली में विस्फोट की घटना के बाद श्रावस्ती में सुरक्षा बढ़ाई गई… दिल्ली में विस्फोट के बाद श्रावस्ती में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गयाः- श्रावस्तीः जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय और पुलिस…
प्रयागराज फूलपुर में नाबालिक लड़कियों के धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह को पकड़ा… उत्तर प्रदेश प्रयागराज फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिलहट गांव में एक नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने…