क्राइम JABALPUR ट्रक-ट्रैवलर और कार की टक्कर, 7 की मौत News EditorFebruary 11, 2025 JABALPUR ट्रक-ट्रैवलर और कार की टक्कर, 7 की मौत JABALPUR कुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे हैदराबाद के 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबलपुर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनकी ट्रैवलर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक और सड़क की रेलिंग के बीच फंसी ट्रैवलर बुरी तरह पिचक गई। इसमें 9 लोग सवार थे। सभी ट्रैवलर में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद सामने से आ रही एक कार ट्रैवलर और ट्रक से टकरा गई। हालांकि, कार सवार सभी लोग एयरबैग खुलने से सुरक्षित हैं। हादसा नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर मोहला बरगी गांव के पास पुल पर हुआ। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जाम के हालात बने तो पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। Post Views: 55
ISI की धमकी के बाद जैसलमेर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…. पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी, ISI के नाम से आया ई-मेल, इलाके को किया सील:- जैसलमेर: शहर स्थित पासपोर्ट…
सोनभद्र: 1.16 करोड़ का गांजा बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार…. अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, डीसीएम-सियाज से मिला 8 क्विंटल गांजा, 6 गिरफ्तार:- उत्तर प्रदेश: सोनभद्र पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ…
बांदा ब्रेकिंग: तेज प्रताप सोनी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन…. बबेरू हत्याकांड: पड़ोसी ने मारी सर्राफा व्यापारी को गोली, एसपी की 5 टीमों ने किया गिरफ्तार; दोनों पैरों में लगी…