राज्य MATHURA वृंदावन में राधा-कृष्ण ने भक्तों पर बरसाए रंग News EditorMarch 10, 2025 MATHURA वृंदावन में राधा-कृष्ण ने भक्तों पर बरसाए रंग MATHURA ब्रज में आज रंगभरनी एकादशी से गीले रंगों की होली शुरू हो गई है। वृंदावन में राधाबल्लभ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण का डोला निकला बग्गी पर विराजमान होकर भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में होली खेलने निकले। इस दौरान राधा कृष्ण ने जमकर रंग-गुलाल रास्तेभर उड़ाया। बांके बिहारी जी चांदी के सिंहासन पर बैठकर भक्तों पर सोने की पिचकारी से रंग बरसा रहे हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सतरंगी होली देखने को मिली। यहां लड्डू, जलेबी, लट्ठमार और रंग-गुलाल से होली खेली गई। ब्रज नगरी में आज 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह वृंदावन में 5 कोस यानी 15 किमी की परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। पूरे परिक्रमा मार्ग पर रंग बरसे। कोई लड्डू गोपाल तो कोई बच्चे को गोदी में लेकर पैदल परिक्रमा करने पहुंचा। कई महिलाएं दंडवती यानी लेटकर परिक्रमा की। रंगभरी एकादशी पर्व पर राधाबल्लभ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण का डोला निकला। बग्गी पर विराजमान होकर भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में होली खेलने निकले। इस दौरान राधा कृष्ण के स्वरूप ने जमकर गुलाल रास्ते भर उड़ाया Post Views: 37
नोएडा में अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई… आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, 106 पव्वा शराब के साथ दो व्यक्ति हुए गिरफ्तारः- नोएडाः…
वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में मनाया गया यातायात जागरूकता दिवस… जनपद में यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में हुआ कार्यक्रम:- शाहजहाँपुर: जनपद के वरुण…
अयोध्या में साप्ताहिक बंदी का पालन कराया… साप्ताहिक बंदी का सख्ती से अनुपालन, खुली दुकानों पर कार्रवाई:- अयोध्या: नगर में शनिवार को साप्ताहिक बंदी का सख्ती से…