बाल अपचारी पिंकू और अतुल जेल में, नाबालिग से कुकर्म का मामला:-

पीलीभीत: पूरनपुर में रुपये का लालच देकर किशोर को गन्ने के खेत में ले जाकर दो बाल अपचारियों ने उसके साथ कुकर्म की घटना को दिया अंजाम। वारदात से सहमे किशोर ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद किशोर की मां ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की। पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। किशोर का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
जिसके बाद पुलिस नें मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाले थाना क्षेत्र के गांव माती माफी निवासी पिंकू उर्फ छोटे व, अतुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम उसका नाबालिग पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोस के ही दो किशोरों ने उसे रुपये का लालच देकर बरगला लिया। वह उसे गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ-कुकर्म किया।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
