अन्य ख़बरें PRAYAGRAJ संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी News EditorMarch 12, 2025 PRAYAGRAJ संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी संभल की जामा मस्जिद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रंगाई-पुताई की मंजूरी दे दी है। PRAYAGRAJ कोर्ट ने कहा- मस्जिद कमेटी मस्जिद की बाहरी दीवारों में ही रंगाई-पुताई करवा सकती है। रमजान के दौरान मस्जिद में लाइटिंग भी करवा सकती है लेकिन इस दौरान ढांचे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने बुधवार को यह आदेश सुनाया। 25 फरवरी को जामा मस्जिद कमेटी के वकील जाहिर असगर ने मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कहा था- हम लोग हर साल रमजान से पहले मस्जिद की रंगाई-पुताई करते हैं, लेकिन इस बार प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। हिंदू पक्ष रंगाई-पुताई का विरोध कर रहा था। उनका कहना था रंगाई-पुताई से मंदिर के साक्ष्य मिटाए जा सकते हैं, इसलिए परमिशन न दी जाए। 27 फरवरी को हाईकोर्ट में पहली बार इस मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने 3 सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें मस्जिद के मुतल्लवी और भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) को भी शामिल किया था। कोर्ट ने कमेटी को निर्देश दिया था कि 24 घंटे के अंदर कमेटी मस्जिद का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट दे। Post Views: 40
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन… ललितपुर में 23 अगस्त 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग की, प्रधानमंत्री को सौंपा…
ऋणानुबंधन: आत्मा और रिश्तों का सफर… आत्मा का बंधन: ऋणानुबंधन का महत्वः- नोएडाः हिंदू धर्म में माना गया है कि आत्मा कभी नष्ट नहीं होती—वह शाश्वत…
विश्व हिंदी दिवस पर नोएडा में काव्य संध्या का आयोजन… अयोध्या की किरन सिंह एवं मध्य प्रदेश के सुमित अग्रवाल को मिला “शब्दावली गौरव सम्मान:- नोएडा: विश्व हिंदी दिवस के…