राजनीति DELHI केजरीवाल की पंजाब के AAP विधायकों से मीटिंग खत्म News EditorFebruary 11, 2025 DELHI केजरीवाल की पंजाब के AAP विधायकों से मीटिंग खत्म DELHI दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है। पंजाब कांग्रेस ने दावा किया कि 35 विधायक AAP छोड़ने को तैयार हैं। 30 विधायक उनके टच में भी हैं। इसे देखते हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों से मीटिंग की। दिल्ली स्थित पंजाब CM के सरकारी निवास कपूरथला हाउस में यह मीटिंग आधे घंटे चली। जिसमें दिल्ली में चुनाव हारे पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और CM भगवंत मान भी मौजूद रहे। थोड़ी देर में केजरीवाल और CM मान मीडिया से बात करेंगे। मीटिंग में सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री दी गई, जिनके नाम गेट पर उपलब्ध लिस्ट में थे। यहां पहुंचे विधायकों ने कहा कि उन्हें मीटिंग का एजेंडा पता नहीं है। मगर, इतना तय है कि न तो पंजाब में CM भगवंत मान को बदला जाएगा और न ही कोई विधायक टूटेगा। Post Views: 27
अभाविप ने अपर जिलाधिकारी प्रयागराज को सौंपा ज्ञापन, 48 घंटे में कार्यवाही की मांग… रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के शांतिपूर्ण आंदोलन पर गुंडों द्वारा किए गए हमले, पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज तथा…
आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग सहित सभी लोग बचाव अभियान में शामिल हैं- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी… उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग सहित सभी लोग बचाव अभियान में…
छत्तीसगढ़ में मानिकपुरी पनिका समाज का शपथ ग्रहण समारोह: मुख्यमंत्री साय ने किया शिरकत… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण समारोह में किया शिरकतः- छत्तीसगढ़ः रायपुर में आयोजित मानिकपुरी पनिका…