खेल BENGALURU बुमराह की फिटनेस पर काम कर रहे 3 एक्सपर्ट News EditorFebruary 11, 2025 BENGALURU बुमराह की फिटनेस पर काम कर रहे 3 एक्सपर्ट BENGALURU BCCI ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को समय पर फिट करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में 3 स्पेशलिस्ट की टीम बुमराह की फिटनेस पर लगातार काम कर रही है। बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने PTI को बताया, ‘स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच रजनीकांत शिवगनम, फिजियो तुलसी राम युवराज स्पोर्ट्स साइंस हेड डॉ. नितिन पटेल के साथ बुमराह के रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं। पटेल खुद इस पूरी प्रोसेस को मॉनिटर कर रहे हैं। नेशनल टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई और फिजियो कमलेश जैन को भी इसकी जानकारी दी जा रही है।’ ICC ने टीम में बदलाव की आखिरी तारीख 11 फरवरी तय की है। इससे पहले सभी बोर्ड को अपनी-अपनी फाइनल टीमें भेजनी है। भारतीय सिलेक्टर्स को भी बुमराह के खेलने या न खेलने पर फैसला लेना है, जो उनकी फिटनेस पर निर्भर है। Post Views: 70
अयोध्या में मैहर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, महिलाओं ने दिखाई अपनी एकता… अयोध्या में तीन दिवसीय मैहर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 21,000 महिलाओं ने रचा इतिहास:- अयोध्या: गुरुवार को तीन दिवसीय मैहर…
पोकरण में मरु महोत्सव 2026 का भव्य आगाज़… मरु महोत्सव 2026: पोकरण की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई मजबूतीः- राजस्थान: मरु संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक वैभव का…
बोकारो पुलिस और आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति ने किया आयोजन…. डिलिया आम सारुबेड़ा ने जीता पुलिस पब्लिक मैत्री सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब:- झारखंड: बोकारो जिला के अंतर्गत तारकेश्वर महतो…